विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश
इस बारे समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की विद्यालयीय अभिलेखानुसार तत्काल जांच कर लें, और इसके अनुसार उनमें कोई त्रुटि / विसंगति हो तो उसे परिषद की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर लॉग-इन करके इन सभी त्रुटियों / विसंगतियों का ऑनलाइन सुधार दिनांक 28-11-2022 तक अवश्य करा लें।
परिषद की वेबसाइट सक्रिय
इस कार्य के लिए परिषद की वेबसाइट दिनांक 19-11-2022 से सक्रिय कर दी गई है। त्रुटियों / विसंगतियों के सुधार के लिए दिए गए इस अवसर के बाद उन्हें आगे अन्य कोई अवसर नहीं दिया जायेगा। इसके बाद भी यदि किसी परीक्षार्थी के विवरणों में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसके लिए सम्बन्धित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 59 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 31,28,318 छात्रों ने जबकि इंटरमीडिएट के 27,50,130 छात्र शामिल हैं। छात्रों को अब परीक्षा की डेट शीट का इंतजार है। यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा।