AIIMS INI CET Counselling January 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने INI CET 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से और 12 दिसंबर को शाम पांच बजे के बीच मॉक राउंड काउंसलिंग के लिए संस्थान, विषय और विशेषता के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
मॉक राउंड के लिए संस्थान और विषय/ विशेषता च्वॉइस फिलिंग : 10 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022
आईएनआई सीईटी 2023 मॉक पहले दौर का सीट आवंटन : 14 दिसंबर, 2022
पहले दौर के लिए संस्थान और विषय / विशेषता आदि की पसंद भरने का मौका : 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022
आईएनआई सीईटी 2023 पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम : 23 दिसंबर, 2022
आवंटित सीट की ऑनलाइन स्वीकार करने की समय-सीमा : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2022
दस्तावेज और सिक्योरिटी डिपोजिट करने एवं रिपोर्टिंग अवधि : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2022