फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपीएमएसपी ने की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की घोषणा, जल्द जारी हो सकता है एग्जाम शेड्यूल

Tue, 22 Feb 2022 05:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही इसे लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जल्द ही आयोजित कराई जा सकती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑफलाइन परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है। इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8373 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रों की सूची भी जारी की है। जो भी छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर इस सूची को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: चुनाव बाद होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही इसे लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी किया जा सकता है। बता दें की राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च, 2022 को आएंगे। इसके बाद जल्द से जल्द परीक्षा के तारीखों की घोषणा की जा सकती है। 

UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड ने दिव्यांगों से मांगा प्रमाणपत्र

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे दिव्यांगों से प्रमाणपत्र मांगा है। बोर्ड का कहना है कि प्रमाणपत्र इसलिए मांगा जा रहा है ताकि कोई अनुचित लाभ न ले। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
विज्ञापन

UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media

UP Board Exam 2022: शिक्षकों का डाटा 25 तक करें अपडेट

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन केंद्रों पर कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों का ऑनलाइन डाटा 25 फरवरी तक देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग शिक्षकों और कर्मियों का डाटा अपडेट करने में लगा है। परीक्षकों की नियुक्ति से लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी तक पोर्टल पर अपडेट की जानी है। विभाग ने यह कदम परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है। ऑनलाइन यूनिक आईडेंटिटी ड्यूटी कार्ड जारी कराने के लिए शैक्षिक विवरण और खाते की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करानी हैं। इसे कॉपियां जांचने के मूल्यांकन में भी उपयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें