फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगी राज्य की बोर्ड परीक्षाएं, लाखों छात्रों ने कराया पंजीकरण

Sat, 08 Jan 2022 07:52 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के बाद राज्य की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 10 मार्च, 2022 के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी में वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। इस बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी विधानसभा के मतगणना के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 आयोजित करने की संभावना है। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहले ही कहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव के पूरा होने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

ईसीआई ने आज 8 जनवरी को घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 2022 से 7 मार्च, 2022 तक सात चरणों में चुनाव होंगे। उम्मीद की जा रही है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा फरवरी, 2022 के अंत में आयोजित की जा सकती हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण करा चुके छात्र अपनी परीक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in में जाकर देख सकते हैं।

 


16 जनवरी तक बंद कर दिए हैं स्कूल

इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक कक्षा 8 और उसके नीचे के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। बाद में, राज्य भर में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद, कक्षा 10वीं और उसके नीचे की कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों को 16 जनवरी, 2022 तक बंद करने का आदेश दिया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा, 2022 मार्च के मध्य से मध्य मई के बीच आयोजित होने की संभावना है क्योंकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 21 मई से 30 जून के दौरान होंगी।

 

विज्ञापन

UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

51 लाख छात्रों ने कराया है पंजीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए कुल 51,74,583 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें से 23,91,841 छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा  और 27,83,742 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। छात्र अपनी परीक्षा से जुड़ी तिथियों व अन्य जानकारियों को जानने के लिए लगातार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें