UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी है। अब छात्र इन दोनों ही क्लासेस के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र आवेदन करने से चूक गए थे, वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल नोटिस का लिंक भी खबर में आगे दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बदली परिस्थितियों में बहुत से विद्यार्थी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, अब उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। ध्यान दें, संस्था द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई है। वहीं, कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण अब 10 जनवरी तक होगा।
ऑफिशियल नोटिस
हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर अपने नियम और सख्त किए थे। कोरोना काल में परीक्षा केंद्रों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके अलावा जिन स्कूलों की पहुंच मुख्य सड़कों तक नहीं हैं या फिर जो 10 फीट चौड़ी नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
LIVE JOB NEWS: Sarkari Naukri 2020 LIVE: भारतीय सेना व नौसेना, रेलवे, बैंक समेत कई जगहों पर नौकरियां, छूट न जाए मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।