Board Exam 2021: केरल में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 2021 बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in के जरिए परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।