अक्सर परीक्षाएं नजदीक आते ही स्टूडेंट्स परेशान रहने लगते हैं। कई बार तो छात्रों में एग्जाम की तैयारियों को दबाव और तनाव इतना बढ़ जाता है कि उनमे हाईपरटेन्सन जैसी समस्यों से ग्रसित होते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसे कठिन समय में बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने माता-पिता अथवा अभिभावक की मदद की सख्त जरूरत होती है। इन्हीं सब समस्याओं को मद्देनजर safalta.com ने अपने स्पेशल शो सफलता टॉक में IILM यूनिवर्सिटी की साइकोलॉजी फ़ैकल्टी साक्षी सिंघला को आमंत्रित किया था। जहां उनसे एग्जाम के नजदीक दिनों में अभिभावक अपने बच्चों की किस तरह की मदद कर सकते है? किस तरह से बच्चों की मानसिक स्थिति को पेरेंट्स समझ सकते हैं? ऐसे ढेरों प्रश्नों पर उनके साथ बात की गई। यदि आप भी इस सेशन से जुड़ना चाहते हैं, तो इस लिंक http://bit.ly/safalta-talk-sakshi-singhla पर अभी क्लिक करें और जॉइन करें सफलता टॉक के स्पेशल शो को।