एग्जाम के समय में ज्यादातर परीक्षार्थी तनाव और दबाव महसूस करते हैं, ऐसे में तैयारी करने वाले छात्रों में को इन सभी समस्याओं से दूर रखने के लिए safalta.com ने अपने खास शो सफलता टॉक में आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉ अर्चना सिंह को आमंत्रित किया था। बता दें कि डॉ अर्चना आई.आई.एल.एम में बतौर साईकोलॉजी फ़ैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। सफलता टॉक के जरिए डॉ अर्चना ने परीक्षार्थियों को उनकी तैयारी, तनाव, तन्मयता के साथ पढ़ाई करने के ढेरों महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं, जिन्हें समझने के बाद कोई भी छात्र खुद को एग्जाम के समय फेस करने वाली समस्याओं से बचा सकता है। इस खास शो को देखने के लिए safalta.com के यूट्यूब चैनल में जाए या सफलता के फेसबुक पेज को फॉलो करें। इसके अलावा आप इस लिंक http://bit.ly/safalta-talk-archana-singh पर सीधे क्लिक करके भी इस शो से सीधे जुड़ सकते हैं।
परीक्षा के समय इन टिप्स को अपनाए
सकारात्मक बनें
डॉ सिंह बताती हैं कि परीक्षा के बेहद नजदीक समय में परीक्षार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रहने की जरूरत होती है। उन्हें सकारात्मकता बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। ऐसा करने से उनमे सकारात्मकता बढ़ने के साथ-साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
मेडिटेशन करें, सेल्फ मोटिवेटेड बनें
अगर आप अच्छे छात्र बनना चाहते हैं और अपने एग्जाम की अच्छी तैयारी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको डेली मेडिटेशन करना चाहिए। साथ ही साथ खुद को मोटिवेट रखने के प्रयास करते रहें।