उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 मई तक चलेंगी। जबकि, बारहवीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी। बोर्ड ने इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है। जो कि पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस साल कुल 56, 03, 813.छात्रों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है। बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 8514 केंद्रों पर होगी। 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है। 29, 94, 312 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के लिए और 26,09,501 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाए जाएंगे। ये चीजें परीक्षा की निगरानी और वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाएंगे। बोर्ड इनकी तैयारी में जुट गया है। पिछले साल बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए safalta.com ने 45 दिनों का एक फ्री क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। जिसमें स्टूडेंट्स को मिलेंगी अनुभवी शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। इसके अलावा यहां पर छात्रों के प्रैक्टिस के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको बस इस लिंक
http://bit.ly/safaltaapp