आईआईटी बॉम्बे ने शुक्रवार को गेट 2021 (ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1.26 लाख यानि करीब 17.82 फीसदी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं। यह परीक्षा इस साल 14 फरवरी को समाप्त हुई थी, जिसमें कुल 78 फीसदी आवेदकों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर छह, सात, 13 और 14 फरवरी को कराई गई थी। गेट 2021 परीक्षा का परिणाम या स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने से तीन साल कर वैध रहेगा।