UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 अप्रैल से लेकर 12 मई तक होगा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया।
इसे भी पढ़ें-Haryana Board Exam 2021: 20 अप्रैल से होंगी हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 अप्रैल से होगा। दसवीं की परीक्षा 10 मई को खत्म होंगी और बारहवीं की परीक्षा 12 मई को खत्म होगी। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा की तारिखों की घोषणा वक्त से कर दी गई हैं। विद्यार्थियों के पास परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी वक्त है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्साह के साथ परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कहा है।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
upmsp.edu.in
इसे भी पढ़ें-जम्मू: अप्रैल से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
गौरतलब है कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन देरी से हो रहा है। यह पहली बार है जब बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं में 29,94,312 और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 26,09,501 विद्यार्थी शामिल होंगे।