उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2020 में होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या की जानकारी जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि साल 2021 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन भी पूरा हो चुका है।
2020 की परीक्षा में शामिल हो रहे कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2019 की तुलना में काफी कम है। पिछले साल की तुलना में इस बार 194722 आवेदन कम हुए हैं।
हाईस्कूल में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 2019 की तुलना में कम हुई है। जबकि इंटरमीडिएट में बढ़ी है। 2019 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के लिए कुल 31,92,587 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 31,69,583 संस्थागत और 23,004 प्राइवेट थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 26,03,169 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें 25,36,432 संस्थागत और 66,737 प्राइवेट स्टूडेंट्स थे।