सिर्फ बाहर के स्कूलों के छात्रों जमा करना होगा टीसी
उन्होंने कहा कि अब केवल उन्हीं छात्रों के लिए टीसी अपलोड करना अनिवार्य है जो किसी दूसरे स्कूल से कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेते हैं। मूल नियम कक्षा 9 और 11 में फर्जी दाखिलों को रोकने के लिए लागू किया गया था।
सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्कूल स्टाफ पर अनावश्यक बोझ कम होगा।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया जोखिम भरी है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश स्कूल प्रधानाचार्य ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निजी साइबर कैफे का इस्तेमाल करते हैं।