सबसे पहले परिणाम देखने के लिए करें पंजीकरण
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के
पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्रों को परिणाम जारी होने पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
आइए जानते हैं इस बार मार्कशीट में छात्रों को क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे...
नई मार्कशीट में होगा रंगों का जादू
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की परीक्षा के सफल छात्रों के लिए मार्कशीट को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ बना दिया है। अब मिलने वाली नई मार्कशीट न केवल फाड़ने या खराब होने से बचेगी, बल्कि उसमें ऐसी खासियत भी होगी जो अब तक की किसी मार्कशीट में नहीं देखी गई। इस बार दी जा रही मार्कशीट धूप और छांव में अलग-अलग रंग में दिखाई देगी, जो इसकी विशिष्ट पहचान का हिस्सा होगी। इसके अलावा, यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ और नॉन-टेरेबल (न फटने वाली) होगी यानी इसे पानी या फाड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप
अब तक जो पारंपरिक मार्कशीट दी जाती थी, उसे छात्रों को बहुत संभालकर रखना पड़ता था। थोड़ी सी लापरवाही या बारिश की बूंदें भी इसे नुकसान पहुंचा सकती थीं। कई बार मार्कशीट फट जाती थी या भीगने से खराब हो जाती थी। जिससे छात्रों को नौकरी, एडमिशन या अन्य कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने इस बार मार्कशीट के डिजाइन और मटीरियल में व्यापक बदलाव किए हैं। अब यह मार्कशीट तकनीकी रूप से सुरक्षित होगी और लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:- पिछले साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में किसने किया टॉप? देखें टॉपर लिस्ट और जेंडरवाइज परफॉर्मेंस
सुरक्षा के लिए मिलेंगे अंकपत्र में खास फीचर
वाटरमार्क: इस मार्कशीट में विशेष वाटरमार्क होगा जो सामान्य रूप से दिखाई नहीं देगा। इसे केवल अल्ट्रावायलेट (UV) लाइट में ही देखा जा सकेगा।
एंटी-कॉपी डिजाइन: यह डिजाइन कलर फोटोकॉपी में ट्रांसफर नहीं होगा, जिससे नकली मार्कशीट बनाना मुश्किल होगा।
मोनोग्राम: यूपी बोर्ड का मोनोग्राम भी नई तकनीक से जोड़ा गया है- यह छाया में नजर नहीं आएगा लेकिन धूप में स्पष्ट दिखाई देगा।
माइक्रो लेटरिंग: बैकग्राउंड में सूक्ष्म अक्षरों (माइक्रो लेटर्स) का प्रयोग किया गया है, जिससे इसकी नकल कर पाना लगभग असंभव होगा।
यह भी पढ़ें:- UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज; अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट, अभी रजिस्टर करें
इंद्रधनुषी रंग में होगी मार्कशीट
नई मार्कशीट को आकर्षक बनाने के लिए इसे रेनबो कलर (इंद्रधनुषी रंग) में छापा गया है। इसका आकार अब थोड़ा बड़ा कर A4 साइज में किया गया है, जो पहले की तुलना में और भी बेहतर और व्यावहारिक होगा।
सालों तक सुरक्षित रहेगी छात्रों की मार्कशीट
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 2025 की परीक्षाओं के लिए अंकपत्र की डिजाइन और गुणवत्ता में व्यापक बदलाव पहले ही तय किए जा चुके थे, जिन्हें अब लागू कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य न केवल छात्रों को टिकाऊ प्रमाणपत्र देना है, बल्कि फर्जीवाड़े को भी रोकना है।
यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड 10वीं में प्राची निगम ने किया था टॉप, देखें टॉपर की मार्कशीट
UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
- पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।