फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: हाईस्कूल के नतीजों में फिर सीतापुर जिले का जलवा! टॉप-10 में सात विद्यार्थी शामिल; देखें लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 02:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। इसके साथ ही टॉप-10 की सूची भी घोषित की गई, जिसमें सीतापुर जिले के सात छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। 

यहां पढ़ें कक्षा 10वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

यहां पढ़ें कक्षा 12वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 
 
विज्ञापन
UP Board Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर सीतापुर जिले के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। इसके साथ ही टॉप-10 की सूची भी घोषित की गई, जिसमें सीतापुर जिले के सात छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप

UP Board Topper: टॉप-10 में सात विद्यार्थी शामिल

हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल सीतापुर के मेधावी छात्रों में अर्पित वर्मा (97.50%), अंचल वर्मा (97.33%), आयुषी यादव (97%), गुंजन सिंह (96.83%), श्रुति मिश्रा (96.83%), सिद्धी सिंह (96.83%) और शिवम यादव (96.83%) के नाम शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि जिले का भी गौरव बढ़ाया है।
 
छात्र का नाम प्राप्त अंक (%)
अर्पित वर्मा 97.50%
अंचल वर्मा 97.33%
आयुषी यादव 97.00%
गुंजन सिंह 96.83%
श्रुति मिश्रा 96.83%
सिद्धी सिंह 96.83%
शिवम यादव 96.83%

यूपी बोर्ड के नतीजों पर सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार

अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें, तो सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। वर्ष 2023 में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल टॉप किया था। इसके बाद, वर्ष 2024 में भी सीतापुर ने टॉप किया। हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया, जबकि इंटरमीडिएट में उसी कॉलेज के शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया।

2024 के हाईस्कूल रिजल्ट में भी सीतापुर के छह छात्र-छात्राएं टॉप-5 की सूची में शामिल थे। अब 2025 में सात विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। 
विज्ञापन

UP Board Result 2025: कैसा रहा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

इस साल इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 2598560 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 1387263 लड़के एवं 1211297 लड़कियां शामिल थीं। कुल 2108774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत भी 81.15 रहा। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1062616 बालक तथा 1046158 लड़कियां हैं, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 76.60 और 86.37 है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़के से 9.77 अधिक है। 



वहीं हाईस्कूल परीक्षा में कुल 2545815 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 1327024 बालक और 1218791 बालिकाएं शामिल थीं। कुल 2294122 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 रहा। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 बालक तथा 1144138 बालिकाएं हैं, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 86.66 और 93.87 है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से 7.21 अधिक है।

UP Board Result 2025: कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:
  • सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें