लापरवाही पर सख्त चेतावनी
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिया है कि शेष छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सात अप्रैल को शाम चार बजे तक प्रत्येक दशा में अपलोड कर दिए जाएं।
और भी पढ़ें:- UPSC Free Coaching: यूपी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका! तुरंत करें आवेदन
उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अंक अपलोड न किए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो जाएंगे। तय समय तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न किए जाने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो उसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य एवं शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह से उत्तरदायी होंगे।
2 अप्रैल को पूरा हो गया था मूल्यांकन कार्य
उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुईं। इसके बाद, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया। अब बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन अंक अपलोड करने में लापरवाही के कारण प्रक्रिया में कुछ अड़चनें आ रही हैं। इस समस्या को हल करने के लिए बोर्ड ने सभी जिलों के DIOS को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि रिजल्ट जारी करने में कोई देरी न हो।
UP Board 10th-12th Result 2025: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
- यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।