UP Board Result 2022: जानें कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
UP Board Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिए जाएंगे। ऐसी संभावना है कि बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.amarujala.com