फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMAT 2022: जिपमैट के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाई गई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 10 Jun 2022 08:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMAT 2022 Registration : जो भी उम्मीदवार मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षा में शामिल होने के नामांकन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.nta.ac.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
IIM JIPMAT 2022 BBA+MBA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM JIPMAT 2022 BBA+MBA Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2022 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। जिपमैट परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा अब 15 जून, 2022 को खत्म होने वाली है।

विज्ञापन

जो भी उम्मीदवार मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षा में शामिल होने के नामांकन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.nta.ac.in पर कर सकते हैं। इस परीक्षा के तहत आईआईएम बोध गया और आईआईएम जम्मू के पांच वर्षीय बीबीए प्लस एमबीए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। 
 

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 15 जून, 2022 होगी। आवेदन सुधार विंडो 17 जून, 2022 को खुलेगी और 18 जून, 2022 को बंद होगी। अब परीक्षा तीन जुलाई को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी।
 

एनटीए ने एक अधिसूचना में उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे के अपडेट के लिए वेबसाइट jipmat.nta.ac.in /http://www.nta.ac.in पर नजर रखें और उन्हें हेल्प डेस्क पर 011 4075 9000 पर कॉल करने या लिखने के लिए प्रोत्साहित करें। किसी भी प्रश्न के लिए jipmat@nta.ac.in पर संपर्क करें। 
 
विज्ञापन

JIPMAT 2022: आवेदन कैसे करें?

आईआईएम बोध गया और आईआईएम जम्मू के पांच वर्षीय बीबीए प्लस एमबीए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा -
  • चरण 1: सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर पर जिपमैट की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in को खोलें। 
  • चरण 2: अब होम पेज पर उपलब्ध जिपमैट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद स्क्रीन पर आने वाली विंडो में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4: अब आवेदन फॉर्म खुलेगा, अपना आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 5: इसके बाद कंफर्मेशन पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • चरण 6: यदि संभव हो, तो प्रिंट आउट लेकर कंफर्मेशन पेज की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें