यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जाकर इस समयसारणी को देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को इस टाइम-टेबल को भविष्य के लिए सुरक्षित भी कर लेना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में करीब 51,92,689 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल के तकरीबन 27,81,654 छात्र होंगे, जिसमें 15,53,198 छात्र व 12,28,456 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड बारहवीं में कुल 24,11,035 स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं। इसमें 13,24,200 लकड़े व 10,86,835 लड़कियां पंजीकृत हैं। इस आर्टिकल में इंटर में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की समयसारणी साझा की जा रही है। कला वर्ग या अन्य वर्ग अथवा कक्षाओं के स्टूडेंट्स को यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर स्टूडेंट्स घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना चाहते हैं तो ऐसे छात्रों को तुरंत UP Board FREE 12th Hindi Classes Online- Join Here वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।
किन तारीखों को होगी यूपी बोर्ड 12वीं के विज्ञान वर्ग की परीक्षा
|
तारीख
|
समय
|
विषय
|
|
24 मार्च, 2022
|
दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक।
|
हिन्दी
|
|
30 मार्च, 2022
|
दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक।
|
अंग्रेजी
|
|
4 अप्रैल, 2022
|
दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक।
|
जीव विज्ञान/ गणित
|
|
7 अप्रैल, 2022
|
दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक।
|
भौतिकविज्ञान
|
|
11 अप्रैल, 2022
|
दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक।
|
रसायनविज्ञान
|
यूपी बोर्ड बारहवीं के छात्र-छात्राओं को यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जारी
टाइम-टेबल से एक बार इस समय-सारणी का मिलान अवश्य कर लेना चाहिए।
बोर्ड एग्जाम की बचे हुए समय में करें घर बैठकर पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें सफलता ऐप और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।