फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम, जानें सबसे सरल तरीका

Sat, 11 Jun 2022 10:41 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।
विज्ञापन
UP Board 10th Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर अब बेसब्री बढ़ गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से अब जल्द ही परिणाम को लेकर आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है। परिणाम को लेकर अपडेट माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने की तारीख की घोषणा के एक या दो दिन के भीतर ही बोर्ड की ओर से परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने के सरल तरीके बताएंगे। 

विज्ञापन

UP Board 10th Result: कब तक जारी होंगे परिणाम?
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से परिणाम 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने बताया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तारीख अभी तक तय नहीं हो सकी है। रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। यूपी माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी जानकारी दी है कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। इसे जारी करने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है। 

UP Board 10th Result: दसवीं की परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था।

UP Board 10th Result: मोबाइल पर प्राप्त करें परिणाम
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पर पाने के लिए यहां पर क्लिक कर के अपना पंजीयन करें - UP Board 10th Result
विज्ञापन

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें