फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट पांच चरणों में ऐसे देखें परिणाम

Sat, 18 Jun 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र उपस्थित रहे। यूपी बोर्ड दसवीं का मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 10th Result
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र उपस्थित रहे। 

यूपी बोर्ड दसवीं का मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 10th Result

यहां देख सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
results.amarujala.com 
विज्ञापन

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें