01 जुलाई से मिल सकती है यूपी बोर्ड की मार्कशीट, साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों को दी है यह सलाह।
10वीं के छात्र भी अब आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना परिणाम।
इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में आगरा की अनिष्का बघेल को प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है।
उत्तर प्रदेश के महरागंज की छात्रा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे यूपी में छठा स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं और 12वीं के पास होने वाले छात्रों को ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
आगरा जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 88.31 फीसदी रहा और यह प्रदेश में 12वें नंबर पर है।
| रिया जैन | 580 / 600 |
| अभिमन्यु | 575 / 600 |
| योगेश प्रताप सिंह | 572 / 600 |
| गौरव | 569 / 600 |
| शोभित कुमार | 569 / 600 |
| शिवानी वर्मा | 569 / 600 |
| नितेश कुमार | 568 / 600 |
| अंशिका बघेल | 568 / 600 |
| हिमांशी विश्वकर्मा | 568 / 600 |
| ऋषभ सिंह | 567 / 600 |
रिया भविष्य में पीएचडी करना चाहती है और वो आगे चलकर टीचर बनना चाहती है।
10वीं में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा ने 95.83 साई इंटर कॉलेज बाराबंकी में प्राप्त किया और तीसरा स्थान मेें योगेश प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह रहेंं इन्होंने 95.33 अंक प्राप्त किए।
पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे।
- यूपी सरकार टॉपर्स को एक लाख रुपये व लैपटॉप देगी।
- 20 टॉपर्स के घरों तक सड़क बनाई जाएगी।
- 10वीं की परीक्षा में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है। 10वीं की परीक्षा में 23 लाख 982 छात्र उत्तीर्ण हुए
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है, 10वीं क्लास में 23 लाख 982 छात्र पास।
इस बार छात्राओं ने बाजी मारी 10वीं क्लास में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए इंटर में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए।
यूपी सरकार का टॉपर्स को तोहफा टॉपर्स को लैपटॉप दिया जाएगा एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी 20 टॉपर्स के घर तक बनेगी पक्की सड़क।
यूपी बोर्ड के 10वीं के 30 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिये है।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे।
कुछ ही समय में जारी होगा 10वीं का परिणाम छात्र तैयार रखें अपना एडमिट कार्ड!
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं के आंकड़ें-
परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के बाद छात्र अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। मार्कशीट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज दी जाएगी जहां से वे स्कूल पहुंचेगी। स्कूल इन मार्कशीटों को विद्यार्थियों में वितरित करेंगे।
यूपी बोर्ड ने प्रमाणपत्रों में सुधार के लिए एक ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया भी शुरू की है, जहां 2017 के बाद से परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपने प्रमाणपत्र में सुधार कर सकते हैं।
मार्कशीट में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अंग्रेजी और हिंदी दोनों में छात्रों के नाम, स्कूल और अन्य विवरण होंगे।
10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही सभी विद्यार्थी आपने रिजल्ट देखेंगे। ऐसे में रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस वर्ष बोर्ड स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तैयारी कर रहे हैं।
वर्ष 2019 में 10वीं कक्षा की परीक्षाओ की कॉपियों का मूल्यांकन 8 मार्च, 2019 से 25 मार्च, 2019 तक किया गया था।
महज कुछ ही घंटे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जारी करेंगा 10वीं कक्षा के परिणाम।
साल 2019 की 10वीं की परीक्षा में गणित विषय में 19.12 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थीजबकि 14.09 लाख ने सफलतापूर्वक पेपर पास किया और 5.03 लाख छात्र गणित के पेपर में फेल हुए थे।
| विषय | कुल अंक |
| हिंदी | 97 |
| इंग्लिश | 98 |
| मैथमेटिक्स | 98 |
| साइंस | 99 |
| सामाजिक विज्ञान | 92 |
| कला | 99 |
| 1- | 1265612 | गौतम रघुवंशी |
| 2- | 1949796 | शिवम |
| 3- | 1940328 | तनुजा विश्वकर्मा |
| 4- | 1549545 | अपूर्वा |
| 5- | 1940317 | शुभांगी |
| 6- | 1183393 | शिखा सिंह |
| 7- | 4045419 | निखिल |
| 8- | 2202880 | हर्षिता सिंह |
| 9- | 2202882 | ईशा यादव |
| 10- | 2890782 | गोपाल मौर्या |
वर्ष 2019 में बोर्ड ने परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि की थी। एक विषय के पेपर का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये के बजाय 500 रुपये का भुगतान करना पड़ा।
यूपी बोर्ड के 2019 के 10वीं कक्षा की परीक्षा में तीसरे स्थान पर बाराबंकी की तनुजा विश्वकर्मा रहीं उन्होंने इस परीक्षा में 96.13 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
वहीं 2019 में 10वीं कक्षा के परिणाम को 27 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन होने में देरी हुई जिस वजह से परिणाम जारी होने में वक्त लगा।
इस वर्ष यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की लगभग तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई थी।
पिछले साल 2019 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 80.06 रहा था और कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 10वीं कक्षा में टॉप किया था।
UP Board Class 10th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं के 30 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार आज हो जाएगा खत्म, बोर्ड जारी करेगा परिणाम।