UP BEd JEE परीक्षा में 4.23 लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल
इससे पहले यूपी बीएड जेईई 2023 के एडमिट कार्ड छह जून को जारी किए गए थे। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून, 2023 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और परीक्षा सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4.72 लाख अभ्यर्थियों में से 4.23 लाख ने हिस्सा लिया था।