रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन छह जुलाई, 2022 को किया जाएगा। बीएड दाखिला परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in और upbed2022.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 मई, 2022 रखी गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन चरण में
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन चरण में पूरी की जा सकती है। सबसे पहले पंजीकरण, इसके बाद आवेदन पत्र भरें, फिर शुल्क भुगतान कर प्रिंट आउट ले लें। पहले दिन 9,823 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रो सिंह ने कहा कि यूपी बीएड जेईई 2022 छह जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। वहीं, पांच अगस्त को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय तीसरी बार इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।