फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: बिना परेशानी देखना चाहते हैं रिजल्ट? अभी कर लें पंजीकरण, एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट

Fri, 17 Apr 2026 07:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। परिणाम की घोषणा होने पर तकनीकी दिक्कतों के चलते विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस तरह की असुविधा से बचना चाहते हैं तो अभी पंजीकरण कर लें।

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

 
विज्ञापन
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP UP 10th 12th Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने पर अक्सर बोर्ड की वेबसाइट स्लो काम करती है, जिससे रिजल्ट देखने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन


हालांकि, इस परेशानी से बचने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आप बेहद आसान स्टेप्स फॉलो करके तुरंत मार्कशीट प्राप्त कर पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को पहले से पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।

कैसे करना होगा पंजीकरण?

अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करने के स्टेप्स बेहद आसान है। इसके लिए रोल नंबर, विद्यार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जिले का नाम जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। इन सभी विवरणों का भरकर एक क्लिक करने पर आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हो जाएंगे।

इसके बाद परिणाम घोषित होने पर आप आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर पाएंगे। पंजीकरण करने के चरण इस प्रकार हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर आएं, जिसका पता है: amarujala.com
  • अब यहां होम पेज पर ऊपर ही आपको बोर्ड रिजल्ट नाम का बटन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब आप बोर्ड रिजल्ट्स के पेज पर पहुंच चुके हैं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में आपको Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Allahabad दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हो चुके हैं। परिणाम घोषित होने पर आपको इसी पेज पर रिजल्ट मिलेगा।

पंजीकरण पेज का सीधा लिंक

विद्यार्थी यहां दिए सीधे लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण पेज पर जा सकते हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड परिणाम तैयार करने कर रहा है। परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की जा सकती है। पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो बोर्ड 20 से 25 अप्रैल के आसपास रिजल्ट जारी करता है। पिछले वर्ष रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था। वहीं, 2024 में 20 अप्रैल को घोषित किया गया था।

पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुए यूपी बोर्ड के नतीजे?

 
वर्ष तिथि
2025 25 अप्रैल 2025
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2025
2022 18 जून 2022
 
विज्ञापन

52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तकरीबन 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
  • हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं।
  • इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24,79,352 है, जिनमें 13,03,012 छात्र तथा 11,76,340 छात्राएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें