फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Admission 2026: कक्षा एक में प्रवेश के लिए केंद्रीय विद्यालय ने जारी की दूसरी मेरिट सूची, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 17 Apr 2026 04:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Class 1st Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभिभावक नीचे बताए तरीके से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
KVS Class 1st Admission 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Class 1st Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश हेतु दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहली सूची में स्थान नहीं मिल पाया था। दूसरी सूची के माध्यम से उन सीटों को भरा जाता है जो पहले चरण के बाद खाली रह जाती हैं।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों को अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए। जिन छात्रों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान सभी जरूरी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति और आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), सरकारी कर्मचारी का सेवा प्रमाण पत्र और RTE कोटा के अंतर्गत दूरी प्रमाण पत्र शामिल हैं।

21 अप्रैल को आएगी अंतिम मेरिट सूची

जिन छात्रों का नाम दूसरी सूची में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। केवीएस द्वारा तीसरी और अंतिम प्रोविजनल लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। यह सूची इस एडमिशन प्रक्रिया का अंतिम चरण होगी और इसमें बची हुई सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

दूसरी प्रोविजनल लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है। नीचे बताए चरणों का पालन करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है:
  • अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक या संबंधित क्षेत्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर Class 1 Admission 2026-27 लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद Second Provisional List या Lottery Result विकल्प चुनें। 
  • फिर अपने राज्य, क्षेत्र और विद्यालय का चयन करके पीडीएफ फाइल खोलें और उसमें अपना नाम जांचें। 
  • भविष्य के लिए इस सूची को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेना भी उपयोगी रहेगा।

अभिभावकों को सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवश्यक कार्य पूरे करने चाहिए, ताकि बच्चों का प्रवेश बिना किसी परेशानी के सुनिश्चित हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें