फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad University: विदेशी छात्रा के साथ मारपीट का मामला, 14 दिन की रिमांड पर प्रोफेसर रवि रंजन

Sun, 04 Dec 2022 01:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH) के प्रोफेसर रवि रंजन को एक विदेशी छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। छात्रा एक महीने पहले ही स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए हैदराबाद आई थी।
 
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyderabad University: हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH) के प्रोफेसर रवि रंजन को एक विदेशी छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। छात्रा एक महीने पहले ही स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए हैदराबाद आई थी। माधापुर के डीसीपी के शिल्पावल्ली ने जानकारी दी है। 

हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रोफेसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रा (विदेशी मूल की) से कथित तौर पर शनिवार को छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर शनिवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। विदेशी छात्रा की ओर से दी गई शिकायत और मामले में तूल पकड़ने के बाद साइबराबाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। प्रोफेसर को हिरासत में लिए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने घटना की निंदा की है और आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। इस घटना कांड के बाद से ही छात्रों में रोष व्याप्त था। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी की और विरोध - प्रदर्शन भी किया।    

विज्ञापन

इससे पहले हैदराबाद पुलिस की डीसीपी माधापुर के शिल्पावल्ली ने बताया कि तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को एक विदेशी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। छात्रा थाईलैंड की रहने वाली है और यहां पढ़ाई कर रही है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। 

पूरे प्रकरण को लेकर हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय, दो दिसंबर को हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन, और एक छात्र के बीच हुई घटना की निंदा करता है। आपराधिक शिकायत और प्राथमिकी के आधार पर, आरोपित प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें