फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : नगालैंड में 100 सीटों वाले पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बातें

Sat, 14 Oct 2023 03:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नगालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज - नगालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIMSR: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नगालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज - नगालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया। मंडाविया ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग, राज्य के मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह में मोनोलिथ का अनावरण किया।

विज्ञापन

नगालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च कॉलेज में 100 सीटें हैं। जिसमें 85 नगालैंड के छात्रों के लिए और 15 अन्य राज्यों के लिए हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मंडाविया ने कहा कि राज्य का पहला मेडिकल कॉलेज न केवल चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि यह एक अनुसंधान केंद्र भी होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर हिस्से में स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करना चाहती है। समय की मांग को देखते हुए मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। मंडाविया ने कहा, 2014 में देश में लगभग 64,000 एमबीबीएस सीटें थीं और इसमें कई गुना वृद्धि हुई है। इसी तरह पीजी सीटें भी पिछले नौ वर्षों में दोगुनी हो गई हैं।

उन्होंने नगालैंड सरकार से राज्य की हर स्वास्थ्य सुविधा में जन औषधि केंद्र शुरू करने को कहा और केंद्र के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सीएम रियो ने कहा कि यह नगालैंड के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उनका मेडिकल कॉलेज का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है और माध्यमिक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल में भी कमियां हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सुविधा उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित होगी। रियो ने लोगों से एनआईएमएसआर में पढ़ने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए विशेष देखभाल और प्यार सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि वे राज्य के राजदूत बन सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें