UKPSC Patwari Answer Key 2022 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पटवारी और लेखपाल के पदों पर 563 रिक्तियों के लिए 12 फरवरी, 2023 को परीक्षा का आयोजन पूरे उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की विसंगति है, वे आज यानी 21 फरवरी, 2023 से 27 फरवरी, 2023 तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति विडों 27 फरवरी, 2023 को रात 11.59 बजे बंद हो जाएगी। उत्तर कुंजी चार सेटों ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “उत्तर कुंजी” टैब पर क्लिक करें।
- राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- यूकेपीएससी पटवारी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और जांचें।