उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने संयुक्त राज्य (सिविल) अपर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2021 (Combined State (Civil) Upper Subordinate Service Main Exam 2021) के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस देख सकते हैं।
संशोधित परीक्षा तिथियां
यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 28 से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 31 अक्तूबर से 9 नवंबर, 2022 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
प्रीलिम्स में 1,205 उम्मीदवार सफल
प्रीलिम्स में कुल 1,205 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। पुलिस उप-निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, और अन्य सहित विभिन्न पदों पर कुल 318 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
जनवरी महीने में होगा परीक्षा
यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 पहले 13 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक निर्धारित की गई थी, लेकिन अब यह परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक होगी। जिन आवेदकों ने मुख्य परीक्षा के लिए पहले ही शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।