TS DOST Counselling 2022: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने DOST (डिग्री ऑनलाइन सर्विसेज, तेलंगाना) सीट आवंटन सूची जारी की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dost.cgg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। TSCHE के अनुसार कुल 11,602 उम्मीदवारों को विशेष अभियान चरण में सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 11,964 उम्मीदवारों को वेब विकल्प दिए गए हैं। उम्मीदवारों को 31 अक्तूबर तक कॉलेज में सेल्फ-रिपोर्ट करना होगा। सीट सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
TS DOST Counselling 2022: ऐसे डाउनलोड करें सीट आवंटन परिणाम
- सबसे पहले TSCHE की आधिकारिक वेबसाइट- dost.cgg.gov.in पर जाएं।
- TS DOST 2022 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग-इन क्रेडेंशियल्स आवेदन संख्या, पासवर्ड का उपयोग करें।
- TS DOST 2022 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- DOST 2022 सीट आवंटन सूची डाउनलोड करें।
- आवंटन सूची का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
TS DOST 2022 विशेष ड्राइव प्रक्रिया
TS DOST 2022 पंजीकरण पहले 28 अक्तूबर को बंद कर दिया गया था। TSCHE ने उन छात्रों के लिए DOST विशेष ड्राइव प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की, जो DOST पंजीकरण से चूक गए हैं। TS DOST नोटिफिकेशन में कहा गया है, "जिन छात्रों ने पहले ही CCOTP जमा करके कॉलेज में पुष्टि कर दी है, वे भी उसी कॉलेज में एक कोर्स से दूसरे कोर्स में जाने के लिए इस विशेष ड्राइव चरण में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dost.cgg.gov.in पर TSCHE काउंसलिंग का विवरण देख सकते हैं।