UK Board Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Uttarakhand Board Inter Result 2025: कुल परीक्षाफल 83.23%
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल परीक्षाफल 83.23% रहा है। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जबकि लड़कियों ने 86.20% पास प्रतिशत के साथ एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
Uttarakhand Board High School Result 2025: कुल परीक्षाफल 90.77%
हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का कुल परीक्षाफल इस बार 90.77% दर्ज किया गया है। इसमें 88.20% लड़के सफल हुए हैं, जबकि 93.25% लड़कियां परीक्षा में पास होकर एक बार फिर अव्वल रहीं। आंकड़े यह दर्शाते हैं कि हाईस्कूल और इंटर, दोनों ही वर्गों में छात्राओं ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।