UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने दिल्ली के आईआईएमसी और मोरारजी देसाई संस्थान समेत 63 संस्थानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इन पर यह कार्रवाई लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर की गई है।
यूजीसी ने नियमों के तहत इन संस्थानों को लोकपाल नियुक्त करने के लिए छह महीने का नोटिस दिया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इसमें चंडीगढ़ का पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च, गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, महाराजा सुहेल देव यूनिवर्सिटी और लखनऊ की किंग जार्ज डेंटल यूनिवर्सिटी का नाम भी शामिल है।
यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की तीसरी सूची जारी की गई है। इसमें केंद्र सरकार का आईआईएससी और योग का प्रसिद्ध मोरारजी देसाई संस्थान का नाम सबसे ऊपर है। इस सूची में मध्य प्रदेश की मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी विश्वविद्यालय, राजामाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च भोपाल, प्रताप यूनि और जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं।