फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी का सुझाव, तीन नहीं दो घंटे किया जाए परीक्षा का समय

Wed, 29 Apr 2020 01:51 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
यूजीसी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा गठित एक कमेटी ने परीक्षा का समय तीन घंटे की बजाय दो घंटे करने की सिफारिश की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वार्षिक परीक्षा 50 फीसदी अंकों की होनी चाहिए जबकि अन्य 50 फीसदी अंक पूर्व में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के प्रदर्शन पर आधारित किए जाएं। इसके अलावा अकादमिक सत्र 2020-21 में 40 फीसदी पाठ्यक्रम ऑनलाइन मोड से करवाने का भी सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मई से 31 मई तक ऑनलाइन मोड से प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेस्मेंट, पाठ्यक्रम पूरा करना, इंटर्नशिप रिपोर्ट व प्लेसमेंट ड्राइव का काम हो जाना चाहिए। जबकि एक जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। सभी विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए एक अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें। जबकि 30 सितंबर तक प्रवेश परीक्षा से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिले से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच कर सीट अलॉट कर दी जाए।
 
छह महीने का अतिरिक्त समय : कमेटी ने कहा है कि पीएचडी, एमफिल स्कॉलर्स को डिग्री पूरी करने और थीसिस जमा करने के लिए छह महीने का एक्सटेंशन पीरियड जोड़ा जाए।

कैरी फारवर्ड से प्रमोट करने का सुझाव

कमेटी ने कैरी फॉरवर्ड नाम से प्रमोट करने का भी सुझाव दिया है। दूसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर अगली कक्षा में भेजा जाए। लेकिन कोरोना से हालात ठीक होने पर परीक्षा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें