फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या हैं शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए यूजीसी के दिशा-निर्देश?

Fri, 25 Sep 2020 05:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के पहले वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यूजीसी ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद ये संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन संशोधित दिशा-निर्देशों की कॉपी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि यूजीसी ने यूजी व पीजी छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


यूजीसी के इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वैश्विक कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष शैक्षणित सत्र विलंबित हुआ है। दरअसल, यूजीसी ने यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के पहले वर्ष के छात्रों के लिए संशोधित अकादमिक कैलेंडर 22 सितंबर को ही जारी कर दिया था। जिसे शिक्षा मंत्री ने आज साझा किया है।



इससे पहले यूजीसी ने जो दिशा-निर्देश दिए थे उनमें नए शैक्षणिक सत्र को को एक सितंबर से शुरू करने की बात कही थी। विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को 30 सितंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद विशेषज्ञ समिति की 21 सितंबर को हुई बैठक में नए दाखिला लेने वाले यूजी/पीजी छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर 2020-21 को मंजूरी मिली जिसमें नए सत्र को एक नवंबर से शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


यूजीसी के संशोधित गाइडलाइंस में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 31 अक्टूबर 2020 रखी गई है। जबकि, यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष के छात्रों के पहले  सेमेस्टर के बैच की कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं  8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-AIIMS: एम्स में M.Sc नर्सिंग कोर्स के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग 30 सितंबर को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


यूजीसी के दिशा-निर्देशों में मेरिट आधारित प्रवेश 31 अक्टूबर तक और परीक्षा आधारित प्रवेश जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विश्वविद्यालय सत्र 2020-21 और 2021-22 के लिए छह दिन के सप्ताह का पैटर्न अपना सकते हैं, ताकि छात्रों के इन बैच का कम से कम नुकसान हो। यूजीसी का कहना है कि विश्वविद्यालय शिक्षण सत्र के नुकसान को कम करने के लिए छुट्टियों और ब्रेक की अवधि को कम कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें