फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Releases: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए 80 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की; 31 मार्च तक करें आवेदन

Mon, 25 Mar 2024 02:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC Releases universities list: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के लिए 80 उच्च शैक्षणिक संस्थानों की एक सूची जारी की है।
विज्ञापन
यूजीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC Releases universities list: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थानों (HEI) की एक सूची जारी की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पहले यूजीसी (मुक्त और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) विनियम, 2020 के विनियमन 3 (ए) और विनियमन 3 (बी) के तहत पात्र उच्च शैक्षणिक संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन का अनुरोध किया था।  

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र फरवरी 2024 के लिए ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है। संस्थानों को यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल पर छात्र प्रवेश विवरण अपलोड करने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
 
यूजीसी ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए मान्यता प्राप्त एचईआई की एक सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी ने लगभग 80 विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी
कौन सा विश्वविद्यालय कौन से ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, इसकी विस्तृत सूची आदिकारिक वेबसाइट deb.ugc.ac.in/Search/Course पर जाकर देख सकते हैं। यूजीसी ने लगभग 80 विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी है जो कई ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम पेश कर सकते हैं।

यूजीसी ने एक आधिकारिक सूचना में कहा, "उच्च शैक्षणिक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (मुक्त और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) विनियम, 2O2O और इसके संशोधनों के अनुलग्नक III और VIII में निर्दिष्ट प्रादेशिक क्षेत्राधिकार और शिक्षार्थी सहायता केंद्र (LSC) की नीति का भी पालन करेंगे।"  

इस बीच, यूजीसी ने सावधानियां भी जारी की हैं जिनका छात्रों को ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के लिए किसी भी संस्थान में आवेदन करते समय ध्यान रखना चाहिए।

यूजीसी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया, "छात्रों को यूजीसी डीईबी वेबसाइट पर प्रवेश के लिए चुने गए सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए एचईआई की मान्यता स्थिति को सत्यापित करना चाहिए, एचईआई की वेबसाइट पर विवरण की जांच करनी चाहिए, निषिद्ध कार्यक्रमों और फ्रेंचाइज़िंग व्यवस्था के निषेध पर ध्यान देना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें