यूजीसी ने लगभग 80 विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी
कौन सा विश्वविद्यालय कौन से ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, इसकी विस्तृत सूची आदिकारिक वेबसाइट deb.ugc.ac.in/Search/Course पर जाकर देख सकते हैं। यूजीसी ने लगभग 80 विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी है जो कई ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम पेश कर सकते हैं।
यूजीसी ने एक आधिकारिक सूचना में कहा, "उच्च शैक्षणिक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (मुक्त और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) विनियम, 2O2O और इसके संशोधनों के अनुलग्नक III और VIII में निर्दिष्ट प्रादेशिक क्षेत्राधिकार और शिक्षार्थी सहायता केंद्र (LSC) की नीति का भी पालन करेंगे।"
इस बीच, यूजीसी ने सावधानियां भी जारी की हैं जिनका छात्रों को ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के लिए किसी भी संस्थान में आवेदन करते समय ध्यान रखना चाहिए।
यूजीसी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया, "छात्रों को यूजीसी डीईबी वेबसाइट पर प्रवेश के लिए चुने गए सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए एचईआई की मान्यता स्थिति को सत्यापित करना चाहिए, एचईआई की वेबसाइट पर विवरण की जांच करनी चाहिए, निषिद्ध कार्यक्रमों और फ्रेंचाइज़िंग व्यवस्था के निषेध पर ध्यान देना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए।"