UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)) ने बिना अनुमति डिग्री कार्यक्रम की पढ़ाई कराने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बिना मान्यता वाले शैक्षणिक कार्यक्रम चलाने वाले फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने छात्रों और आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संस्थान द्वारा अवैध रूप से डिग्री प्रदान करने की जानकारी मिले, तो वे ugcampc@gmail.com पर ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे यूजीसी को ऐसे संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
यूजीसी ने छात्रों को आगाह किया है कि वे किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति की पुष्टि करें। इसके लिए वे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट और नोटिस चेक करते रहें। यह कदम छात्रों के शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिग्री प्राप्त करना ही सही करियर विकल्प होगा।