एनटीए ने आंसर की के साथ -साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। आंसर की में गड़बड़ी होने पर छात्र 20 अक्तूबर 2022 शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डेडलाइन के बाद दर्ज कोई भी आपत्ति मानी नहीं जाएगी। आपत्ति वाले हर प्रश्न के लिए छात्रों को दो सौ रुपये की फीस जमा करनी होगी।
विषय विशेषज्ञों का पैनल करेगा दर्ज आपत्तियों की जांच
आंसर की में उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों का पैनल करेगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा। उसके बाद उसे ठीक कर दोबारा से जारी किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद एक्सपर्टों द्वारा अंतिम रूप दी जाने वाली कुंजी अंतिम होगी। इसके बाद कोई भी दूसरी आपत्ति मान्य नहीं होगी। आयोग ने कहा है कि 20 अक्तूबर 2022 शाम पांच बजे के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि आंसर डाउनलोड करने के लिए आपको आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड तैयार रखना होगा। यहां हम आपको आंसर की डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं।