यूजीसी नेट परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समस सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है। दर्शनशास्त्र और हिंदी के पेपर सुबह की पाली में आयोजित किए जाएंगे और ओरलिया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली, हिंदी के पेपर दोपहर की पाली में आयोजित किए जाएंगे। एनटीए कुल 83 पेपरों के लिए जेआरएफ और अन्य फेलोशिप प्रदान करने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।