फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA ने जारी किए UGC NET जून 2020 परीक्षा के सर्टिफिकेट, यहां से करें डाउनलोड

Mon, 14 Dec 2020 02:48 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एनटीए ने UGC NETके सर्टिफिकेट जारी किए
  • यूजीसी द्वारा जून 2020 में आयोजित की गई थी परीक्षा
  • जेआरएफ और CSIR-UGC NET के सर्टिफिकेट भी जारी
विज्ञापन
एनटीए, यूजीसी, नेट, JRF - फोटो : ugc net nta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीए ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा जून 2020 में आयोजित की गई UGC NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही  CSIR-UGC NETऔर यूजीसी नेट JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए क्वालीफाई करने वालों के भी ई-प्रमाणपत्र जारी किए हैं। 
विज्ञापन


यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सर्टिफिकेट को ऑनलाइन मोड में तैयार किया है।  जून -2020 की यूजीसी नेट परीक्षा और जेआरएफ क्वालीफाई कर चुके सभी अभ्यर्थी अपने ई-सर्टिफिकेट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET जून 2020 ई-सर्टिफिकेट और JRF फेलोशिप ई-सर्टिफिकेट के नाम से लिंक जारी किया है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आप निम्न प्रक्रिया का पालन करें...   
विज्ञापन
विज्ञापन


UGC NET जून 2020 ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

ऐसे करें डाउनलोड :
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, E-Certificate- UGC NET June 2020  लिंक पर क्लिक करें।
सामने स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें मांगी गई जानकारी भरें। 
ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट रखें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें