फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Dates Out: यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की तारीखों का एलान, दो चरणों में होगी परीक्षा

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA Announced UGC NET June 2022 and UGC NET December 2021 Exam Dates: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी-नेट 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
यूजीसी नेट-जेआरएफ 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA UGC NET December 2021 and June 2022 Exam Dates: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी-नेट 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए एनटीए की ओर से परीक्षाओं के संचालन की तिथियां 08, 09, 11, 12 जुलाई, 2022 और 12, 13, 14 अगस्त, 2022 हैं। विस्तृत तिथि पत्र जल्द ही nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं भी दी हैं।


 

साल में दो बार होती है यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा

सामान्य तौर पर यूजीसी की ओर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बीते साल कोरोना महामारी के भयावह प्रकोप के कारण दिसंबर 2021 में यूजीसी नेट परीक्षा के आयोजन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद यूजीसी ने एनटीए के साथ ही मिलकर जून 2022 सत्र की परीक्षा के साथ ही दिसंबर 2021 की लंबित परीक्षा भी करवाने का निर्णय किया था। 

उम्मीदवार सोशल मीडिया पर जता रहे नाराजगी

यूजीसी चेयरमैन की ओर से नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मिली- जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। परीक्षा में भाग लेने वाले कई उम्मीदवारों ने परीक्षा को दो चरण जुलाई और अगस्त माह में आयोजित करने को अनुचित बताया है। उम्मीदवारों का कहना है कि यह फेयर डेट शीट नहीं है, इसके अनुसार कुछ लोगों को कम समय मिलेगा और कुछ को उसी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा। उम्मीदवारों ने यूजीसी अध्यक्ष और एनटीए के महानिदेशक से सभी के लिए नेट परीक्षा को अगस्त में ही आयोजित करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन

सभी के लिए परीक्षा अगस्त में आयोजित करने की उठ रही मांग


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें