UGC NET JRF : 10 मार्च तक चलेगी परीक्षा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।
UGC NET Dec 2022 Session Exam: यहां जानें योग्यता मानदंड
सामान्य/अनारक्षित/सामान्य-ईडब्ल्यूएस में आने वाले उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक (राउंड ऑफ किए बिना) प्राप्त करना चाहिए। डिग्री यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से होनी चाहिए। नॉन क्रीमी लेयर / अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक (बिना राउंड ऑफ) होना चाहिए।