फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET EXAM 2020: जर्नलिज्म में नेट देने वालों से पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल

Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेट की परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

UGC NET 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है। 15 से लेकर 20 जून के बीच एनटीए नेट की परीक्षा करायेगा। योग्य अभ्यर्थी नेट-जेआरएफ के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन


दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नेट में सफलता हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पत्रकारिता में नेट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

 

सवाल- 'पत्रकारिता को मैं रणभूमि से भी अधिक बड़ी चीज़ समझता हूं।' ये शब्द किस विद्वान पत्रकार के हैं।

1-जेम्स मेक्डोनल
2- प्रोफेसर एडविन एमरी
3- रोलेंड बूल्सन
4- प्रभाष जोशी
 

सही उत्तर- जेम्स मेक्डोनल
 

सवाल-मनुष्य के सामाजिक व्यवहार पर दृष्टि डालती है।

1- राजनीतिक पत्रकारिता
2- सामाजिक पत्रतकारिता
3- सांस्कृतिक पत्रकारिता
4- उपयुक्त सभी
 

सही उत्तर- राजनीतिक पत्रकारिता


सवाल- उदंत मार्तंड समाचार पत्र के संपादक कौन थे?

1-हजारी प्रसाद द्विवेदी
2- पंडित युगल किशोर शुक्ल
3- बाल गंगाधर तिलक
4- दादा भाई नौरोजी
 

सही उत्तर- पंडित युगल किशोर शुक्ल


सवाल- बांग्ला साप्ताहिक 'अमृत बाजार पत्रिका' प्रकाशन कब प्रारंभ हुआ।
1- 1845
2- 1852
3- 1860
4- 1876


सही उत्तर- 1860

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें