कोरोनो वायरस प्रकोप के कारण इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने क्लर्क, पीओ और एमटी के लिए आईबीपीएस परीक्षा के परिणाम का तिथि को स्थगित कर दिया है। अगले आदेश तक परिणाम स्थगित रहेंगे। उम्मीदवार जो अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आधिकारिक अपडेट के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2020 चल रहा है। परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। परिणाम अप्रैल में घोषित होने की उम्मीद थी। जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अप्रैल 2020 में परिणामों की घोषणा के बाद आवंटन प्रदान किए जाएंगे।
IBPS SO 2020 के लिए साक्षात्कार को भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। साक्षात्कार जनवरी / फरवरी 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
नई रिजल्ट की तारीख जल्द ही IBPS द्वारा घोषित की जाएगी।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।