फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Phase 5 : एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा के पांचवे चरण की शहर सूचना पर्ची, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 07 Mar 2023 03:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December Phase 5: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के पांचवें चरण के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवार इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET JRF Phase 5 Exam City Intimation Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 के पांचवें चरण के लिए परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से सूचना पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए 13 मार्च से 15 मार्च, 2023 के बीच UGC NET दिसंबर 2022 के पांचवे चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली है। एनटीए की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि यह परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह जारी की जाती है। परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से 13 मार्च से 15 मार्च 2023 के बीच नौ विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 के पांचवे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर यूजीसी-नेट दिसंबर 2022” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • UGC NET चरण 5 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC NET JRF) दिसंबर 2022 के चौथे चरण के लिए परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची जारी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें