फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2023: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की विषयवार परीक्षा तिथियां; देखें अपने सब्जेक्ट के एग्जाम की तारीख

Fri, 17 Nov 2023 03:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे नीचे अपने विषय के लिए परीक्षा की तिथि देख सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET December 2023 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अगले महीने, यानी दिसंबर में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए विषय-वार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना के संबंध में अधिसूचना परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी आवेदक विस्तृत कार्यक्रम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

UGC NET December Exam 2023: विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

अंग्रेजी और इतिहास के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा क्रमशः 6 दिसंबर को शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। कॉमर्स विषय की परीक्षा 7 दिसंबर को शिफ्ट 1 में आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन की परीक्षा 7 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र की परीक्षा 8 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 1 में होगी और हिंदी की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 2 में होगी।

भूगोल, समाजशास्त्र और जनसंचार परीक्षा 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:


कब आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए लिखित परीक्षा 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। परिणाम 10 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जरूरी सलाह

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 83 विषयों में 'सहायक प्रोफेसर' की पात्रता के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in या यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें