राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 04 और 05 जनवरी, 2022 को होने वाली यूजीसी नेट जेआरएफ की तीसरे चरण की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एनटीए द्वारा पहले जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूजीसी नेट चरण- I परीक्षा की कुछ परीक्षाएं, चरण- III परीक्षा के साथ 04 और 05 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा, जिन्हें एनटीए द्वारा उस वक्त चक्रवात जवाद के कारण स्थगित कर दिया गया था।
जिन उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2021 दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के माध्यम से लॉग इन करना होगा। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और शहरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।