फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2024: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की परीक्षा सिटी स्लिप, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 13 Aug 2024 09:51 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2024 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा सिटी स्लिप एनटीए द्वारा जारी की जा चुकी है। परीक्षा 21 अगस्त से प्रारंभ होने वाली है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.ac.in पर जाकर UGC NET 2024 सिटी स्लिप देख या डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में UGC - NET जून 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "21, 22, 23 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं के लिए UGC NET 2024 शहर सूचना पर्चियां उपलब्ध हैं। अन्य तिथियों के लिए सिटी स्लिप भी जल्दी ही जारी की जाएगी। वहीं उम्मीदवारों को UGC NET 2024 शहर सूचना पर्ची पर अपना फोटो, हस्ताक्षर और क्यूआर कोड अवश्य देखना चाहिए। "यदि फोटो, हस्ताक्षर या क्यूआर कोड गायब है, तो कृपया इसे फिर से डाउनलोड करें।"
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि आयोग ने 21, 22 और 23 अगस्त 2024 को होने वाली परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट जून 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है। उन्हें सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

UGC NET 2024: शहर सूचना पर्ची कैसे डाउनलोड करें? 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा शहर सूचना पर्ची लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परीक्षा शहर की पर्ची अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें