फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, 11: 50 बजे तक यहां करें पंजीकरण

Fri, 10 May 2024 11:11 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 20 अप्रैल से खोली गई थी जो कि आज यानी शुक्रवार 10 मई की रात 11.50 बजे बंद होगी। आपको बता दें कि यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 है लेकिन, भुगतान विंडो 12 मई, 2024 तक खुली रहेगी। 

पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सुधार विंडो खोलेगा। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। सुधार विंडो 13 से लेकर 15 मई तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन

UGC NET 2024: आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का भुगतान करना होगा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ट्रांसजेंडर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


UGC NET 2024: आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.nic.in.) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन" पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
  • अब अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करके नेट पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण के बाद यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें